छतरपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है यहां एक पति की दो पत्नियां न्याय की गुहार लेकर SP कार्यालय पहुंच गईं,कोतवाली थाना क्षेत्र के नया मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति पर आरोप है कि उसने 5 साल पहले पहली शादी की थी। जिससे एक बेटी भी है। इसके बावजूद 4 महीने पहले उसने दूसरी शादी भी कर ली।,दूसरी पत्नी को जब पहली शादी के बारे में पता चला तो उसने ससुराल के बाहर रात में बवाल काटा। वहीं पहली पत्नी ने पति के खिलाफ पहले से ही केस लगा रखा है।,मामले को लेकर दोनों पत्नियां आज SP दफ्तर पहुंचीं और कार्रवाई की मांग की। पहली पत्नी का आरोप है कि उनकी पहली बच्ची के जन्म के बाद उसे उसके ससुराल वालो ने प्रताड़ित करके घर से निकाल दिया ,पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।अब देखना होगा कि पुलिस इस पूरे मामले में क्या कार्रवाई करती है।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर