सीतापुर: जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का फिर हुआ आरंभ वीडियो निधि बंसल ने प्रेस वार्ता के दौरान दी जानकारी
नगर के विकास भवन स्थित सीडीओ कार्यालय में आज प्रेस वार्ता का आयोजन सीडीओ निधि बंसल के द्वारा किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान सीडीओ निधि बंसल ने जानकारी देते हुए बताया की जनपद में एक बार फिर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का आरंभ हो चुका है। ऐसे में ऐसे लोग जो पात्र होने के बावजूद आवास योजना का लाभ नहीं ले पाए हैं, उनको सर्वे के बाद आवास योजना का लाभ मिलेगा।