सीतापुर: महिला अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही के चलते नवजात बच्चे की हुई मौत परिवार ने काटा जमकर हंगामा
महिला अस्पताल में हरगांव निवासी गर्भवती महिला को परिवार के द्वारा प्रसव पीड़ा के लिए लाया गया था।आरोप है डॉक्टर की लापरवाही के चलते नवजात बच्चे की मौत हो गयी है आरोप यह भी है गर्भवती महिला की डिलीवरी सफाई करने वाली महिला ने की थी। जिसके बाद डॉक्टर चाय समोसा खाती रही तड़पते हुए बच्चे की मौत हो गई। महिला के पति ने महिला अस्पताल के डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए है।