सीतापुर: गुरेरा चौराहे के पास सड़क पर सब्जी लेने जा रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक ने मारी जोरदार टक्कर उपचार जारी
बिसवा थाना क्षेत्र के गुरेरा चौराहे के पास सड़क पर सब्जी लेने जा रहे एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए परिवार के सदस्यों के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था जहां से डॉक्टर ने सीतापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर बुजुर्ग का उपचार जारी है।