सीतापुर: पुलिस लाइन के परिवार परामर्श केंद्र में पांच जोड़ आपसी मतभेद छोड़कर एक साथ रहने को राजी हो गए
जनपद के पुलिस लाइन के परिवार परामर्श केंद्र में पांच जोड़ आपसी मतभेद छोड़कर एक साथ रहने को राजी हो गए। पति-पत्नी के विवाद के मुकदमे यहां पर सुने जाते हैं जिसमें सभी को समझाया गया और आपसी सहमति से उन्होंने अपना मुकदमे को खत्म कर दिया एक साथ रहने को राजी हो गए। लिखा पड़ी के बाद पति और पत्नी को उनको उनके घर भेज दिया गया है