बाह: पिनाहट चंबल के बीहड़ में पेड़ से लटका मिला लापता युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
कस्बा पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला मार निवासी 28 वर्षीय उमेश कुमार का शव चंबल के बीहड़ों में पेड़ से लटका हुआ पाया गया। ग्रामीणों ने जब शव देखा तो उनके होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।