बारां: पहलगाम में मृतकों की याद में राजकीय ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित, 23 यूनिट रक्तदान कर श्रद्धांजलि दी गई
Baran, Baran | Apr 27, 2025 रक्तकोष फाउंडेशन जिला बारां की और से जम्मू कश्मीर के पहलगांव में मृतकों की याद में रविवार को राजकीय बारां ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित करके श्रद्धांजलि दी। हाड़ौती में राष्ट्रीय संयोजक डॉ अनिल मर्मिट की अगुवाई में रक्तदान शिविर लगाया गया। रक्तकोष फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष नन्दलाल केसरी की अध्यक्षता में शिविर में 23 युवाओं ने रक्तदान किया।