बारां: एन एच 27 कोटा रोड बटावदा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल राहगीर की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया
Baran, Baran | Apr 27, 2025 एन एच 27 कोटा रोड बटावदा के पास शनिवार रात दस बजे करीब अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल राहगीर एक व्यक्ति की मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। अस्पताल चौकी के हेड कांस्टेबल कलूआ राम ने बताया कि शनिवार रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से ठीकरिया गांव निवासी जितेंद्र शर्मा पुत्र ओमप्रकाश की मौत हो गई।