पोड़ैयाहाट: तेज हवा और बारिश के बाद पोड़ैयाहाट का मौसम सुहावना, मौसम विभाग ने 1 जून तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया
तेज हवा और छम छम बारिश के बाद शुक्रवार को पोड़ैयाहाट में मौसम सुहावना हो गया।आज के इस बारिश के बाद न केवल गर्मी से राहत मिली है बल्कि तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।रोहन नक्षत्र की इस बारिश से किसानों को भी राहत मिली है।मौसम विभाग ने एक जून तक मध्यम स्तर तक की बारिश की उम्मीद जताई है।