एत्मादपुर: गांव आंवलखेड़ा में आयोजित बौद्ध कथा के मंच पर सो रहे युवक की देर रात गोली मारकर हत्या
Etmadpur, Agra | Jul 2, 2024 थाना बरहन क्षेत्र के गांव आंवल खेड़ा में जूनियर हाई स्कूल के सामने 4 दिन से सामूहिक बौद्ध कथा चल रही है। बौद्ध कथा पंडाल के मंच पर सो रहे राजा बाबू नामक युवक के सीने में गोली मारकर सोमवार देर रात उसकी हत्या कर दी गई है। गोली की आवाज सुनकर अन्य लोग जागे,तब तक बदमाश फरार हो चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।