एत्मादपुर: शाहदरा चुंगी के समीप से पशुपालक की गाय चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी की गाय बरामद
Etmadpur, Agra | Jun 30, 2024 थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के शाहदरा चुंगी के पास से पशुपालक की गाय चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। चोरी करने वाले अभियुक्तों बताया कि वह चोरी कर अपने शौक-मौज में पूरे करते थे। मुखबिर की सूचना पर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की एक गाय बरामद हुई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।