एत्मादपुर: थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के ट्रांस यमुना फेस 1 में बाइकों से पेट्रोल चोरी करते हुए चोरों का CCTV फुटेज आया सामने
Etmadpur, Agra | Jun 30, 2024 एत्माद्दौला क्षेत्र के ट्रांस यमुना फेस 1 में नया मामला सामने आया है। यहां पर चोरों ने बाइक नहीं बल्कि बाइकों से पेट्रोल चोरी किया है। पेट्रोल चोरी का सीसीटीवी भी सामने आया है। आधी रात को युवक खाली बोतल लेकर आए और घर के बाहर खड़ी बाइकों से रात के अंधेरे में दो युवक पेट्रोल चोरी कर ले जाते हैं। कॉलोनी वासियों ने चोरों के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।