एत्मादपुर: गांव रुपधनू में सपा के 11 सदस्यीय प्रतिमंडल ने परिजनों से की मुलाकात, पुलिस से परेशान होकर दो भाइयों ने दी थी जान
Etmadpur, Agra | Jul 1, 2024 बरहन क्षेत्र के गांव रुपधनू में पुलिस उत्पीड़न से परेशान आकर दो सगे भाइयों के सुसाइड करने के मामले में सोमवार को सपा का 11 सदस्यीय प्रतिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। सपा के प्रतिमंडल ने परिजनों को ढंढास बधांते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। सपा के प्रतिमंडल ने कहा कि इस मामले में बरहन पुलिस पर भी मुकदमा दर्ज हो। पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा मिले।