एत्मादपुर: कुबेरपुर स्थित नेशनल हाईवे के समीप विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को एडीए द्वारा किया गया ध्वस्त
Etmadpur, Agra | Jul 1, 2024 एत्मादपुर क्षेत्र के गांव कुबेरपुर स्थित नेशनल हाईवे के समीप एडीए ने 25 हजार वर्ग मीटर भूमि में विकसित की जा रहीअवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया है। यहां पर सीसी रोड़ डालकर प्लाटिंग शुरू कर दी गई थी। एडीए के परिवर्तन दल ने सचल दस्ते के सहयोग से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को जेसीबी मशीन द्वारा ध्वस्त कर दिया है।काम बंद ना किए जाने पर एडीए द्वारा कार्रवाई की गई है