सिरोंज: आरोन रोड पर निर्माणाधीन मकान में कार्य करते समय करंट की चपेट में आया युवक, अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sironj, Vidisha | Jun 20, 2024 जानकारी के अनुसार सिरोंज नगरीय क्षेत्र अंतर्गत आरोन रोड पर निर्माणाधीन मकान में मकान कार्य करते समय युवक करंट की चपेट में आ गया।घटना के बाद युवक को फौरन उपचार हेतु शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।बताया गया की युवक निर्माण संबंधी कार्य कर रहा था तभी वे विद्युत तारों से टकरा गया और करंट की चपेट में आ गया था।