सिरोंज: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बस स्टैंड स्तिथ प्राचीन तालाब के गहरीकरण का कार्य हुआ शुरू,सीएमओ ने दी जानकारी
Sironj, Vidisha | Jun 19, 2024 जानकारी के अनुसार सिरोंज शहर के बस स्टैंड पर स्तिथ प्राचीन तालाब बदहाली के आंसू बहा रहा था।वहीं अब नगर पालिका द्वारा तालाब के गहरीकरण का कार्य शुरू किया गया है।सीएमओ पवन शर्मा ने बताया की पहले तालाब गहरीकरण किया जायेगा।साथ ही इसके बाद तालाब की सुंदरता को लेकर योजना बनाएंगे।वहीं तालाब से निकलने वाली मिट्टी की रॉयल्टी में छूट दी गई है।