सिरोंज: कई महीनों से वेतन न मिलने पर शासकीय अस्पताल के आउट सोर्स कर्मचारियों ने तहसील में किया प्रदर्शन,हड़ताल की दी चेतावनी
Sironj, Vidisha | Jun 19, 2024 जानकारी के अनुसार सिरोंज शहर के शासकीय राजीव गांधी अस्पताल में पदस्थ आउट सोर्स कर्मचारियों को कई महीनों ने वेतन नहीं मिला है।इनकी नियुक्ति इंदौर की कंपनी द्वारा की गई थी।वेतन न मिलने से आक्रोशित कर्मचारियों ने तहसील में प्रदर्शन किया।साथ ही ज्ञापन के माध्यम से वेतन दिलवाने की मांग की।वहीं वेतन न मिलने पर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।