विभूतिपुर: विभूतिपुर में दिवंगत पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को दी गई श्रद्धांजलि
पूर्व उप मुख्यमंत्री शुशील कुमार मोदी के निधन पर विभूतिपुर विधानसभा स्तरीय लोक सभा चुनाव कार्यालय में मंगलवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता भाजपा नेता चुनाव कार्यालय प्रमुख कृष्णदेव प्रसाद सिंह ने किया। संचालन मनोज कुमार ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा विभूतिपुर विधानसभा संयोजक अरविन्द कुमार कुशवाहा ने माल्यार्पण करके किया।