विभूतिपुर: विभूतिपुर के खोकसाहा में बिजली के सॉर्ट से लगी आग, दो घर जले, एक गाय झुलसी
विभूतिपुर अंचल क्षेत्र के खोकसाहा वार्ड नम्बर 17 में बिजली के सॉर्ट-सर्किट से सोमवार को भोला महतो व राम कुमार महतो के घर में आग लग गया जिसमें एक गाय झुलस कर जख्मी हो गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। सूचना पर दमकल की टीम भी पहुंची। लेकिन, तब तक घर के भीतर रखे अनाज, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर, नकद रुपए आदि जल गए।