विभूतिपुर: विभूतिपुर के खोकसाहा कपड़ा दुकान में हुए गोलीकांड, मौत मामले में मृतक के भाई ने करवाई हत्या की प्राथमिकी दर्ज
खोकसाहा चौक स्थित कपड़ा दुकान में विगत 9 मई को अपराधियों ने गोली मारकर बेलसंडीतारा वार्ड 10 निवासी रामचंद्र सिंह के पुत्र धीरज कुमार की हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के भाई नीरज कुमार ने थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करवाई है। जिसमें खोकसाहा वार्ड 16 निवासी स्व. शंभू प्रसाद सिंह के पुत्र पिंकेश कुमार और दो अज्ञात को आरोपित किया है।