विभूतिपुर: विभूतिपुर पुलिस ने केराई से 22 लीटर देसी शराब के साथ एक को किया गिरफ्तार, बाइक जब्त
केराई से पुलिस ने देसी शराब के साथ गुरुवार की देर संध्या एक बाइक सवार कारोबारी को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया कि धंधेबाज खानपुर थाना क्षेत्र के नत्थुद्वार वार्ड 8 निवासी विपत सहनी का पुत्र सुकेश कुमार है। कांड अंकित कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।