विभूतिपुर: विभूतिपुर उत्तर में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान
बिहार सरकार द्वारा आयोजित स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली, रंगोली , शपथ, प्रबंधक सामाजिक विकास सैयद मोहम्मद हसनैन और बीपीएम संजीव कुमार पासवान की नेतृत्व में बिभूतिपुर उत्तर में आयोजित किया गया। संघर्ष जीविका महिला ग्राम संगठन में पंचायत के बूथ न. 114 से लगभग 500 मीटर तक लोगों को मतदान करने के प्रति जागरुक करते हुए अपील किया गया।