विभूतिपुर: विभूतिपुर मे वृद्ध, नौजवान और महिलाओं ने किया मतदान, शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न
विभूतिपुर विधानसभा अंतर्गत सुबह सात बजे से मतदान शुरु हुए मतदान की रफ्तार धीमी रही। मतदाताओं में वैसा कोई खास उत्साह नहीं देखा गया। इसके बावजूद पहली बार मतदान करने वाले युवा-युवतियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।अंचलाधिकारी रंधीर रमण, बीडीओ चंद्रमोहन पासवान, थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप समेत अन्य पदाधिकारी भी दिनभर क्षेत्र घूमकर जायजा लेते रहे।