टोंक: टोंक विधायक सचिन पायलट ने तेलंगाना के बसरा में गोदावरी नदी में डूबने से हुई मृत्यु पर जताई संवेदना
Tonk, Tonk | Jun 16, 2025 टोंक विधायक सचिन पायलट ने तेलंगाना के बसारा में गोदावरी नदी में डूबने से राजस्थान के पांच व्यक्तियों की मृत्यु के समाचार पर सोमवार शाम 6:00 बजे अपनी संवेदनाएं प्रकट की है। टोंक विधायक सचिन पायलट ने कहा कि तेलंगाना के बसारा में गोदावरी नदी में डूबने से पाली के चार और नागौर के एक व्यक्ति की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है।