टोंक: मोर थाना क्षेत्र के पवालिया गांव में महिला का शव बंद कमरे में मिला, पति का शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला
Tonk, Tonk | Jun 16, 2025 टोंक जिले के मोर थाना क्षेत्र पंवालिया गांव में एक महिला सीमा रेगर पत्नी सुरेश उर्फ जंगलू रेगर का शव लहुलुहान हालत में बंद कमरे में मिला तथा उसके पति सुरेश उर्फ जंगलू रेगर का शव गांव के पास जंगल में पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिला।