झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल गफूर के नेतृत्व में शनिवार को बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के भीम पाड़ा गांव के समीप वन भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मौके पर सांसद प्रतिनिधि अब्दुल कादिर, सांसद की माता शांति सरोजिनी मुर्मू सहित अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दिसोम गुरू वीर शिबू सोरेन को पुष्प अर्पित कर किया गया।