बरहरुवा: बरहरवा नगर निकाय चुनाव के लिए पाकुड़ विधायक ने इस्लामपुर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, निर्देश दिए
बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के इस्लामपुर स्थित पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के आवासीय प्रांगण में गुरुवार को बरहरवा नगर कांग्रेस कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पाकुड़ विधायक निसात आलम मौजूद रहीं।