गुन्नौर: कस्बा गवां में किराना दुकान से सामान खरीदने आए ग्रामीण की जेब से रुपए चोरी, सीसीटीवी फुटेज का वीडियो हुआ वायरल
कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव मढ़ावली निवासी योगेंद्र कुमार रजपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा गवां में एक किराना की दुकान पर सामान खरीद रहे थे। सामान के रुपए देने के लिए जेब में हाथ डाला तो रुपए गायब थे। पीड़ित योगेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी जेब में 11310 रखे हुए थे। पीड़ित ने दुकान में लगे कैमरे चेक कराए तो एक व्यक्ति ने संदिग्ध तरीके से जेब से रुपए निकाल लिए।