हरिद्वार: पथरी थाना पुलिस ने बाणगंगा क्षेत्र से पकड़ी 90 लीटर कच्ची शराब , 5 हजार किलो लहन भी किया नष्ट
पथरी थाना पुलिस ने गुरुवार को बाणगंगा क्षेत्र में छापेमारी की कार्रवाई कर 90 लीटर कच्ची शराब पकड़ी और 5 हजार किलो लहन नष्ट किया। शराब तस्करों ने चुनाव के दौरान बांटी जाने वाली इस शराब को जंगलों में बनाया था.. जिससे कि पुलिस की नजर से ये दूर रहे। पुलिस ने कच्ची शराब की कई भट्ठियों को भी नष्ट किया। इस दौरान आरोपी फरार हो गए।