हरिद्वार: हरिद्वार के लोकसभा प्रत्याशी उमेश कुमार को आधा दर्जन पर्वतीय दलों ने दिया समर्थन, अकेले पड़ी भाजपा और कांग्रेस को झटका
हरिद्वार से निर्दलीय लोकसभा प्रत्याशी उमेश कुमार को अब पर्वतीय दलों ने अपना खुला समर्थन जारी कर दिया है। वहीं दूसरी ओर हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में अकेला पड़ चुकी भाजपा और कांग्रेस को भी इस कारण सियासत का झटका लगा है। हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रवासियों द्वारा भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों को उनके इतिहास के कारण चुनाव परिणाम से पहले ही नकारा जा रहा है।