हरिद्वार: नगर कोतवाली पुलिस ने पकड़े 5 शराब तस्कर, कुल 120 पव्वे देशी शराब, 50 लीटर कच्ची और 36 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद
लोकसभा चुनाव के चलते नगर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को नशा तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन क्लीन स्वीप चलाते हुए एक ही दिन में 5 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुड्डू कुमार को 32, कार्तिक को 40, लकी को 48 देशी शराब के पव्वे के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं मोहित को 50 लीटर कच्ची शराब और हर्ष यादव के कब्जे से 36 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है।