हरिद्वार: पथरी थाना पुलिस ने छापेमारी कर दिनारपुर गांव से एक स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, 5.282 ग्राम स्मैक की बरामद
पथरी थाना पुलिस ने आज दिनारपुर गांव में छापेमारी की और एक स्मैक तस्कर को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपपी का नाम परवेज है जो पथरी थाना क्षेत्र स्थित बोडाहेड़ी गांव का निवासी है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 5.82 ग्राम स्मैक भी बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को आज ही कोर्ट में पेश कर दिया है।