कोंडागांव: हिंदुओ पर हो रहे हिंसा को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने राज्य सरकार के खिलाफ कोंडागांव में किया विरोध प्रदर्शन
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला कोंडागांव ने आज नगर में रैली निकाल कर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के नाम कोंडागांव एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। उनका कहना है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में हिंदुओं की लगातार हत्या हो रही है और हिंदू विरोधी गतिविधियों भी जारी है वहीं हत्या का मामला कहीं न कहीं गौ तस्करी से भी जुड़ा गया है।