कोंडागांव: फरसगांव में डिवाइडर पार करते समय करंट के चपेट में आने से एक लेबर की हुई मौत, डॉक्टरों ने की करेंट से मौत होने की पुष्टि
फरसगांव में मजदूर की डिवाइडर पार करते समय डिवाइडर के बीच बिजली के खंबे के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई है। वहीं घटना की जानकारी लगते ही फरसगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। वहीं मजदूर को तत्काल सीपीआर दिया गया पर उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान की पुष्टि 45 वर्षीय शंकर लाल ध्रुव निवासी शिवपुर, थाना सिहावा, नगरी जिला धमतरी के रूप में की गई है।