कोंडागांव: कलेक्टर ने कराया मतगणना केंद्र में पासधारी अभ्यर्थियों, निर्वाचन व मतगणना अभिकर्ताओं के लिए आवश्यक व्यवस्था का अवलोकन
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत ने रविवार को अभ्यर्थियों की प्रतिनिधियों को शहीद गुंडाधुर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बनाए गए मतगणना केंद्र में पासधारी अभ्यर्थियों,निर्वाचन अभिकर्ताओं और मतगणना अभिकर्ताओं के लिए की गई सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन कराया। बता दें अभ्यर्थी एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ता को एक-एक एनालॉग कैलकुलेटर दिया जाएगा।