कोंडागांव: बस्तर में जल्द सुख शांति आएगी बिना खून खराबे के, सरेंडर पॉलिसी कर रही है बेहतर काम - विजय शर्मा, गृह मंत्री छत्तीसगढ़
रविवार 2 जून को छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री व उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कोंडागांव के प्रवास में रहे। इस दौरान उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से नक्सल मुक्त बस्तर अभियान को लेकर कहा कि बस्तर में जल्द सुख शांति आएगी बिना किसी खून खराबे के। गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प के अनुसार सरेंडर पॉलिसी के तहत नक्सली सरेंडर पॉलिसी का लाभ लेते हुए मुख्यधारा में जुड़ रहे है।