कोंडागांव: कोंडागांव में मतगणना मॉक ड्रिल की तैयारीयों का कलेक्टर ने लिया जायजा, लोकसभा बस्तर एवं कांकेर के लिए लगाए गए 14-14 टेबल
लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत मतगणना 4 जून को शासकीय शहिद गुंडाधुर महाविद्यालय में होने वाली मतगणना के पूर्व 2 जून को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल में मतगणना में लगे समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। जहां दोनों लोकसभा क्षेत्र बस्तर एवं कांकेर के लिए 14-14 टेबल लगाए गए है।