कोंडागांव: शासकीय शहीद गुण्डाधुर महाविद्यालय में मतगणना मॉक ड्रिल में तैयारियों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण।
मतगणना 4 जून को स्थानीय शासकीय शहीद गुण्डाधुर महाविद्यालय में होने वाली मतगणना के पूर्व रविवार को कलेक्टर अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल में मतगणना में लगे समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।