अनूपगढ़: नाबालिक बालिका को फुसलाकर भगा ले जाने वाले 6S KM निवासी युवक को अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार
नाबालिक बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने रविवार शाम 5 बजे बताया कि पीड़िता को दस्तयाब कर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार निवासी गाँव 6 एसकेएम को गिरफ्तार किया है