रावतसर: चक 8DWM में कृषि कार्य करते समय कीटनाशक के असर से एक किसान की हुई मौत, रावतसर थाने में मर्ग दर्ज
रावतसर पुलिस थाना क्षेत्र के चक 8DWM खेत में कृषि कार्य करते एक किसान की मौत हो गई है।पुलिस से रविवार सुबह 10 बजे जारी प्रेसनोट से मिली जानकारी अनुसार सोहन सिंह पुत्र मानसिंह राजपूत निवासी चक 8 DWM रावतसर की खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते कीटनाशक के असर से मौत हो गई। मृतक के परिजन बच्चन सिंह राजपूत निवासी चक 9 DWM रावतसर थाने में मर्ग दर्ज करवाई है।