गाज़ीपुर: गाजीपुर की चलायमान रामलीला में उमड़ा आस्था का सैलाब, लंका दहन का दृश्य देख दर्शक हुए भावुक
पूर्वांचल की प्रसिद्ध गाजीपुर अति प्राचीन चलायमान रामलीला का मंचन इन दिनों गाजीपुर के लंका मैदान में चल रहा है। साढ़े चार सौ साल से लगातार दशहरे के पूर्व आयोजित हो रही में इस बार मंगलवार की देर रात रायबरेली से आए वंदे वाणी विनायकौ आदर्श श्रीरामलीला मंडल के कलाकारों ने बाली–सुग्रीव युद्ध, हनुमान–सीता मिलन और लंका दहन की अलौकिक मंचन प्रस्तुत किया।