गाज़ीपुर: पहली बार कोतवाली में नवरात्रि की नवमी पर पुलिस ने किया कन्या पूजन, एसपी डॉ. ईरज राजा समेत अफसरों ने कराया भंडारा
शारदीय नवरात्रि पर्व की नवमी तिथि पर पहली बार गाजीपुर पुलिस ने सदर कोतवाली में कन्या पूजन का आयोजन किया। इस अवसर पर खुद गाजीपुर के एसपी डॉ. ईरज राजा, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ और सीओ सिटी शेखर सेंगर मौजूद रहे। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि पुलिस अफसरों ने एक-एक करके 21 कन्याओं के पैर पखारे। इसके बाद सभी कन्याओं को विधिविधान से पूजन कर भोजन भी कराया गया।