सुगौली: मिथिला एक्सप्रेस ट्रेन के पैंट्री कार में वेंडर को आरपीएफ ने विदेशी शराब के साथ पकड़ा, जीआरपी ने भेजा जेल
हावड़ा-रक्सौल मिथिला एक्सप्रेस ट्रेन के पैंट्री कार में एक वेंडर को आरपीएफ की टीम ने विदेशी शराब के साथ पकड़ा। आरपीएफ ने शराब के साथ पकड़ाए व्यक्ति को सुगौली जीआरपी को सौंपा। सुगौली जीआरपी ने पकड़ाए वेंडर पर केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा है।