कोईलवर: मुआवजा विवाद में ग्रामीणों ने रोका कोईलवर–छपरा सिक्स लेन निर्माण कार्य, कई बार शिकायत के बाद भी नहीं निकला समाधान
कोईलवर–छपरा फोरलेन बबुरा–डोरीगंज गंगा पुल सह पहुंच पथ परियोजना एक बार फिर विवादों में घिर गई है। उचित मुआवजा नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने मौजा चंदा में चल रहे सड़क निर्माण कार्य को रोक दिया, जिससे परियोजना का काम फिलहाल ठप हो गया शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे पीड़ित राजबल्लम राय निवासी बड़का चंदा ने बताया कि मुआवजा को लेकर कोई बार आवेदन दिया गया।