गया टाउन सीडी ब्लॉक: जनता दरबार में फरियादियों की समस्याएं सुन ग्रामीण एसपी दिव्यांजली जयसवाल ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश
गयाजी पुलिस कार्यालय में आज बुधवार को ग्रामीण एसपी दिव्यांजली जयसवाल के द्वारा जनता दरबार आयोजित कर आमजनों की शिकायतें एवं समस्याएं सुनी गईं। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से ग्रामीण एसपी को अवगत कराया। इसकी जानकारी आज दिनांक 12 अगस्त बुधवार की शाम 6 बजे ग्रामीण एसपी दिव्यांजली जयसवाल ने दी है।