जहानाबाद: पीएम की ईंधन बचाने की अपील के बीच बिहार के डिप्टी सीएम के काफिले में 200 गाड़ियां, लोगों ने उठाए सवाल
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी शनिवार को जहानाबाद के नौगढ़ गांव में सिंचाई विभाग के कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उनके काफिले में करीब 200 से अधिक गाड़ियां शामिल रहीं। नेताओं, अधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ के साथ ऊंट-घोड़े भी जुलूस में नजर आए। बड़े काफिले को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए।