दमोह: भू माफियों द्वारा सिंगपुर में दिन दहाड़े बेधड़क कराया जा रहा अवैध मुरम परिवहन, वीडियो वायरल जांच और कार्रवाई की मांग
Damoh, Damoh | Jul 11, 2026 दमोह के ग्राम सिंगपुर में पोकलेन और जेसीबी मशीनों से कथित अवैध मुरम उत्खनन व परिवहन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना अनुमति प्राकृतिक संपदा का दोहन किया जा रहा है। ग्रामीणों ने खनिज विभाग और प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।