चकिया: चकिया के इंटर कॉलेज में छात्र के साथ कथित दुर्व्यवहार का वीडियो हुआ वायरल
चकिया के आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान एक छात्र को मंच पर कान पकड़ाकर उठक-बैठक कराने का वीडियो रविवार सुबह 10 बजे वायरल है, जबकि कक्षा नौ के छात्र ने ड्रेस न पहनने पर प्रधानाचार्य द्वारा मारपीट और बाल पकड़कर पटकने का आरोप लगाया है।