डिंडौरी: यश लखन घनघोरिया ने रानी अवंती बाई लोधी को श्रद्धांजलि दी, माँ नर्मदा का पूजन कर आशीर्वाद लिया
जिला मुख्यालय डिंडौरी में मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया ने शनिवार शाम 5:30 बजे रानी अवंतीबाई लोधी को पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी । म प्र युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया ने रानी अवंती बाई लोधी को श्रद्धांजलि देने के उपरांत मां नर्मदा घाट पहुंचकर मां नर्मदा की विधि विधान अनुसार पूजा पाठ कर आशीर्वाद लिया ।