बौंसी: बौंंसी में दीप प्रज्वलन के साथ भागवत कथा का शुभारंभ, कथा वाचिका ने भागवत श्रवण के बताए लाभ
Bausi, Banka | Oct 27, 2026 बौंसी नगर पंचायत क्षेत्र के थाना गेट स्थित मां काली मंदिर परिसर में सोमवार रात श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा संगीतमय कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। नवनिर्वाचित थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार झा, भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा और नगर पंचायत अध्यक्ष कोमल भारती सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।